प्रधान ने किया कंबल वितरण

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के ग्राम बीसलपुर बांगर में पूर्व प्रधान उमेश चंद दीक्षित द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सुशील शाक्य, थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजपा कमल भारद्वाज, युवा मोर्चा नेता सहकारी समिति अध्यक्ष अमन अवस्थी, अनिल दीक्षित ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
भीषण सर्दी के चलते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कंबल लेने पहुंचे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। बताते चलें कि इस समय भीषण सर्दी पड़ रही है। बहुत से ऐसे गरीब हैं, जो इस भीषण सर्दी में ठिठुर-ठिठुरकर अपना समय काट रहे हैं। ऐसे में कंबल वितरण कार्यक्रम की जानकारी पाकर ग्रामीण कंबल लेने पहुंचे। कंबल पाकर ग्रामीण खासे प्रसन्न दिखायी दिये। विधायक ने लोगों को आश्वासन दिया कि आगे भी कंबल वितरण का सिलसिला जारी रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रुप से क्षेत्रीय विधायक सुशील शाक्य, उमेश चंद्र दीक्षित, क्षेत्रीय मंडल अध्यक्ष कमल भारद्वाज, युवा मोर्चा नेता सहकारी समिति अध्यक्ष अमन अवस्थी, अनिल दीक्षित, थाना प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे तथा क्षेत्र के जरूरतमंद लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *