नए साल पर नोएडा में 35 करोड़ की शराब बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

समृद्धि न्यूज। नए साल के जश्न में नोएडावासियों ने जमकर जाम छलकाए। 30 और 31 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में करीब 35 करोड़ रुपये की शराब बिक गई और चार लाख लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री दर्ज हुई। आबकारी विभाग के अनुसार यह पिछले कई वर्षों में सबसे ज्यादा बिक्री है, आम दिनों और वीकेंड के मुकाबले नए साल पर शराब बिक्री के सारे रिकार्ड टूटे।
नोएडा में नए साल 2026 का स्वागत बेहद जोरदार तरीके से किया गया। 31 दिसंबर की शाम जैसे-जैसे ढली, शहर में जश्न का माहौल गहराता गया और इसके साथ ही जाम छलकने का सिलसिला भी तेज हो गया। आबकारी विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है, रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 को नोएडा में लोगों ने केवल एक ही रात में करीब 17 करोड़ रुपये की शराब और बीयर गटक ली। यह आंकड़ा पिछले तीन सालों में सबसे ज्यादा है, जो यह बताता है कि जश्न मनाने और खर्च करने के मामले में शहर के लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी, शराब की दुकानों पर लगी लंबी कतारों ने प्रशासन की झोली राजस्व से भर दी है। आबकारी विभाग के लिए यह नया साल कमाई के लिहाज से बंपर साबित हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को हुई शराब की बिक्री ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, आंकड़ों की तुलना करें तो पिछले साल यानी 2024 की विदाई वाली रात के मुकाबले इस बार राजस्व में सीधे तौर पर 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां 2023 की 31 दिसंबर को 11 करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी, वहीं 2024 में यह आंकड़ा बढक़र 14 करोड़ रुपये हो गया था, लेकिन इस बार सिर्फ 30 व 31 दिसम्बर को 35 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री ने यह साबित कर दिया है कि महंगाई या अन्य किसी भी कारक का असर लोगों के उत्साह पर नहीं पड़ा, मात्रा के हिसाब से देखें तो करीब 4 लाख लीटर मदिरा की खपत शहर में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *