समृद्धि न्यूज। ईरान में विरोध-प्रदर्शन के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल को सख्त चेतावनी दी है। खामनेई ने कहा कि हम अपनी सीमा कभी नहीं भूलते हैं, लेकिन अगर कोई हम पर हमला करने की कोशिश करेगा, तो उसे उसकी कीमत चुकानी होगी। खामेनेई का यह बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में जरूरत पडऩे पर एंट्री की कोशिश की बात कही है। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने सरकारी टीवी पर देश को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला करते हुए उन्हें घमंडी बताया और उनके पतन की बात कही। खामेनेई ने कहा कि ईरान शहीदों के बलिदान से बना है और साजिशों के आगे कभी नहीं झुकेगा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद आवाम को संबोधित करते हुए खामेनेई ने कहा कि इजराइल और अमेरिका बड़ी साजिश में लगा है, लेकिन उसकी साजिश कामयाब नहीं हो पाएगी। यहां के लोग इस साजिश को भली भांति समझते हैंख् हम अमेरिका के आगे नहीं झुकने वाले हैं। खामेनेई ने अपने संबोधन में कहा ईरान के लोग अपनी गलियों को एक दूसरे देश के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए बर्बाद कर रहे हैं, यह गलत है, इसे तुरंत रोकने की जरूरत है। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान हजारों शहीदों के बलिदान से बना है और यह देश कभी भी साजिश रचने वालों के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार विरोधी ताकतें चाहे जितनी कोशिश कर लें, ईरान अपने रास्ते से पीछे नहीं हटेगा।
