हिमाचल प्रदेश: हरिपुरधार में प्राइवेट बस हादसे का शिकार, आठ की मौत

समृद्धि न्यूज। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हरिपुरधार में प्राइवेट बस हादसे का शिकार हुई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। शिमला से यह बस कुपवी जा रही थी और इस दौरान हरिपुरधार में हादसे का शिकार हो गई। स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सडक़ तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चिखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आठ के करीब लोगों के मौत की जानकारी मिली है। पुलिस मामले में बचाव कार्यों में जुट गई है। हरिपुरधार बाजार से ठीक पहले यह बस खाई में गिरी है, हालांकि, हादसे के पीछे की वजह पता नहीं चल पाई है। घटना के बाद लोगों की भीड़ मौके की तरफ भागी और लोगों को हादसे का शिकार बस से निकाला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *