पादरी मनोज कुमार ने खिलाडिय़ों का किया उत्साहवर्धन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आल सोल्स चर्च की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच सीएनआई बढ़पुर चर्च व ऑल सोल्स चर्च के बीच खेला गया। बढ़पुर चर्च की टीम ने पहले बल्लेबाजी करतेे हुए निर्धारित 14 ओवरों में 4 विकेट खोकर 117 रन बनाये। 118 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑल सोल्स चर्च की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 101 रन पर ही सिमट गयी। सीएनआई बढ़पुर चर्च विजेता बना। पादरी मनोज कुमार ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर शुभकामनायें दी। 4 जनवरी से आयोजित क्रिकेट मैच में टीमों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बढ़पुर चर्च के कप्तान आकाश दास की ओर से सर्वाधिक 48 रन की पारी खेली गयी। वहीं हनी पाल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिये।
ऑल सोल्स चर्च द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट में सीएनआई बढ़पुर चर्च बना विजेता
