मुख्यमंत्री सम्बोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मेला रामनगरिया में जूना अखाड़ा में तटबंध बनाने के लिए संत समाज की बैठक मेला रामनगरिया संत समाज समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी संत समाज ने एक स्वर में तटबंध बनाए जाने के लिए पूर्ण सहयोग और समर्थन की घोषणा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार को दिया। संत समिति के अध्यक्ष महंत सत्यगिरी ने कहा कि सारे क्षेत्र की जनता के दर्द से संत समाज भी दूर नहीं है, बहुत सा संत समाज भी गंगा जी के किनारे ही निवास करते हैं, तो उन लोगों को अच्छे से पता है की बाढ़ का प्रकोप क्या होता है, इसलिए तटबंध बनाना बहुत आवश्यक है। स्वामी धर्म चैतन्य उर्फ छोटे भइया ने कहा कि तटबंध बनने से सभी गांव बचेंगे खेत बचेंगे और जो लोगों गंगा पार छोडक़र जा रहे हैं, उनका पलायन रुकेगा। स्वामी रोहितनंद ने कहा कि जितना जल्दी हो सरकार तटबंध बनवाई हर वर्ष बाढ़ तबाही लाती है, इससे बचाव सिर्फ तटबंध है। व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला ने कहा तटबंध बनाओ जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा का जो अथक प्रयास है वह जरूर रंग लाएगा। तटबंध जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष भईयन मिश्रा ने कहा कि आज सारा क्षेत्र तटबंध बनवाने के लिए जनप्रतिनिधियों की आंखों में आंख डालकर बात करता है। सारे संत समाज का पूर्ण समर्थन तटबंध बनाओ अभियान को मिला है। यदि तटबंध बनने की घोषणा नहीं हुई तो तो इसका खामियाजा वर्तमान जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर सागरपुरी विपिन पुरी, श्यामलपुरी, झंझट गिरी, कन्हैया दास, सेवागिरी, शंकर गिरी, रमेश पांडे, कृष्ण पुरी, दुर्वासा गिरी, विनीत द्विवेदी, राजू गौतम, विजय मिश्रा, मुकेश सक्सेना, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक मिश्रा, अजय गुप्ता, सुमित गुप्ता, श्यामेंद्र दुबे, नीरज, दुष्यंत दीक्षित, कुंदन अवस्थी, धीरज पांडे, लवी सक्सेना, विशाल गंगवार, राजीव वर्मा, शाहिद उपस्थित रहे। संचालन कोमल पांडे ने किया।
तटबंध बनाने को लेकर संत समाज भरी हुंकार
