आयुष्मान कार्ड बनाने में सक्रियता न दिखाने पर डीएम ने जतायी नाराजगी

 स्वामी विवेकानंद का जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया
डीएम ने नशा मुक्त रहने की दिलायी शपथ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एनकार्ड की बैठक आयोजित हुई। आबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद के पास के जिलों में अफीम की खेती की जाती है, किंतु जनपद में नहीं।
डीएम ने उपस्थित जनों को नशा मुक्त रहने, कभी नशा न करने व युवा पीढ़ी को नशा ना करने देने हेतु प्रेरित करने की शपथ दिलाई। एक अन्य बैठक में जिलाधिकारी ने पात्र व्यक्तियों को ही आवास देने के लिए कहा और इसमें कोई भी त्रुटि न हो इसके लिए विशेष ध्यान देने के लिए कहा, ताकि भविष्य में कोई समस्या ना उत्पन्न हो। 27200 व्यक्ति सर्वे में पात्र पाए गए 12200 व्यक्ति स्वयं घोषित पात्र हैं। मुख्यमंत्री आवास हेतु 147 पात्रों का चयन किया जा चुका है। बताया कि पोर्टल पर 69 आईडी है, परंतु यह सभी आयुष्मान कार्ड बनाने में सक्रिय नहीं है, इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। आठ गांव पर एक एएनएम नियुक्त होती है, आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी की जिम्मेदारी निर्धारित करें, आशा एनएम सीएचओ संगिनी आदि लगभग 500 कर्मी आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु नियुक्त होने के बावजूद भी अपेक्षित संख्या में आयुष्मान कार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति स्वयं ऑनलाइन अपना आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं। बहुत से गरीब लोग गरीबी के कारण अपने मां-बाप को उनकी बीमारी के कारण छोड़ देते हैं, आयुष्मान कार्ड बनाने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी, चूकि समस्या समाप्त नहीं हो रही है, इसलिए कल से सीएमओ-एसीएमओ अपने संबंधित स्टाफ के साथ डीएम के समक्ष बैठक में उपस्थित रहेंगे और सुधार की प्रतिदिन जानकारी देंगे व समीक्षा करेंगे। स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। डीएम ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। हमारी संस्कृति विलक्षण है, हमने कभी किसी को नहीं लूटा। वसुधैव कुटुंबकम हमारी संस्कृति है। विवेकानंद ने कहा भारतीयों जागो, स्वयं की प्रतिभा को जानो, जहां नारी का सम्मान होता है वहां सभ्यता प्रगति करती है उक्त विचार जिलाधिकारी ने व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला अधिकारी को विवेकानंद की एक पुस्तक भेंट की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *