बुधवार को पुलिस लाइन में होगी मॉक ड्रिल
हवाई हमले की आपात स्थिति में बजेगा सायरन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश दिवस अवसर पर 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस पर नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित किए जाने के संबंध में तैयारी कर बैठक जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर में स्टेट में अवगत कराया की आपात स्थिति में साधन भेजने पर हमें समझ लेना चाहिए की स्थिति आपात की है, उसके बाद पूरा सायरन 2 मिनट लगातार बजने पर लगातार हमें समझ लेना चाहिए की आपात स्थिति समाप्त हो गई है। आपात स्थिति में हमें सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन अथवा खुला स्थान सुरक्षित स्थान हो सकते हैं, पुलिस लाइन में बुधवार मॉक ड्रिल अपरानह 3 बजे होगी। हवाई हमले की आपात स्थिति में सायरन बजेगा। समस्त रोशनी बुझा दी जाएगी। महत्वपूर्ण स्थानों पर ब्लैकआउट जरूरी है, आग बुझाने के लिए रेत, फोम, पानी, कंबल, कार्बन डाइऑक्साइड गैस का प्रयोग किया जा सकता है। आपात स्थिति में फंसे हुए घायल व्यक्ति को निकाल कर उपचार हेतु एंबुलेंस से भेजने के लिए पूर्व अभ्यास हेतु मॉक ड्रिल होगी। घायल व्यक्ति को सीपीआर देने का पूर्व अभ्यास होगा। एनसीसी कैडेट्स इसमें माहिर होते हैं, टार्च की भी आवश्यकता पड़ती है। बैठक में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
23 जनवरी को जनपद में होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
