कायमगंज, समृद्धि न्यूज। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने दो चचेरे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गयी। ह्रदय विदारक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार जनपद एटा के थाना भोगांव क्षेत्र के गाँव वरहट निवासी अभिषेक राजपूत उम्र 18 वर्षीय पुत्र विवेकानन्द अपने चचेरे भाई राजन राजपूत उम्र 14 वर्षीय पुत्र सच्चिदानन्द बाइक द्वारा अपनी ननिहाल दत्तू नगला थाना कायमगंज में राम औतार के यहाँ आ रहे थे। जैसे ही वह ग्राम अलाहदादपुर के निकट पहुँचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अभिषेक की मौत हो गई, जबिक चचेरा भाई राजन गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग 108 एम्बुलेन्स द्वारा कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए। जहां ड्युटी पर तैनात चिकित्सक डा0 विपिन कुमार ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। घायल चचेरे भाई राजन को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में पहुँचते ही राजन की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही कस्बा चौकी इंचार्ज सोमवीर सिंह, कांस्टेबिल धर्मेंद्र तिवारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचकर जांच पड़ताल की। मौत की सूचना पाते ही अभिषेक की माँ मन्जू देवी, भाई शनी, रोहन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो चचेरे भाई की मौत
