साधु संतों ने तलवारबाजी कर लोगों को किया मंत्रमुग्ध
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर लगे मिनी कुंभ मेला श्री रामनगरिया के श्री अन्य क्षेत्र से गुरुवार को भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें करीब एक दर्जन घुड़सवारों ने करतब दिखाये और उसके बाद साधु संतों ने तलवारबाजी कर विभिन्न कर्तव्य दिखाएं। वहीं निशान यात्रा छठी सीधी से प्रारंभ होकर मेला मेला के बाजार मार्ग से होते हुए प्रशासनिक क्षेत्र में पहुंची। जहां से यात्रा कोतवाली होते हुए गंगा तट पर पहुंची जहां निशानों को स्नान कराया गया और उसके बाद पुणे छठी सीढ़ी पर आश्रम में पहुंचकर यात्रा संपन्न हो गई जहां पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। पांचाल घाट गंगा तट पर 3 जनवरी 2026 से मिनी कुंभ मेला श्री रामनगरिया भव्य रूप से लगा हुआ है। जिसकी छठा देखते ही बनती है। पुलिस प्रशासन की तरफ से मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए सुरक्षा के उपाय किए गए हैं, तो वहीं विभिन्न अखाड़ा क्षेत्रों से प्रतिदिन शोभा यात्राएं निकल रहीं हैं। इसी क्रम में गुरुवार को छठी सीढ़ी पर श्री अन्य क्षेत्र से जोशीमठ आश्रम के संत धर्म चैतन्य महाराज के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें निशान शामिल थे। शोभायात्रा में करीब एक दर्जन से अधिक घुड़सवारों ने करतब दिखाए। जिससे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। शोभायात्रा देखने के लिए परिक्रमा मार्ग पर दोनों तरफ भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में साधु संतों ने भी तलवारबाजी कर विभिन्न करतब दिखाएं। जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्र मुक्त हो गए। भव्य शोभा यात्रा छठी सीढ़ी से प्रारंभ होकर बंधा के किनारे-किनारे मेला बाजार से होते हुए प्रशासनिक क्षेत्र में पहुंची। जहां पर मेला व्यवस्थापक संजय मिश्रा द्वारा साधु संतों को माला पहनाकर यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद यात्रा मेला कोतवाली पहुंची। जहां कोतवाली प्रभारी भोलेंद्र चतुर्वेदी सहित पुलिस कर्मियों ने साधु संतों को माला पहनकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद शोभायात्रा गंगा घाट पर पहुंची। जहां निशानों को स्नान कराया गया। उसके बाद यात्रा गंगा के किनारे परिक्रमा मार्ग से होते हुए श्री अन्न क्षेत्र में अखाड़ा में पहुंचकर संपन्न हो गई। जहां पर भक्तों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर भंडारे का आयोजन किया गया। यात्रा में श्री पंचदशत नाम जूना अखाड़ा के महंत सत्यगिरी महाराज, हरदोई के रानूखेड़ा से आए संत बच्चा बाबा व दंडी क्षेत्र के महंत शिव स्वरूप बच्चा स्वामी सहित बड़ी संख्या में साधु संत और कल्पवासी शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा देखने के लिए परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही। श्री अन्न क्षेत्र से निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में किन्नर अखाड़े के भी लोग शामिल हुए। जिन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में जनपद मैनपुरी से आए धूनी वाले बाबा ने भी करतब दिखाये और उन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। वहीं धूनी वाले बाबा श्रद्धालुओं और कल्पवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। वह चश्मा लगाकर चल रहे थे। वह मैनपुरी से आए थे। बताया कासगंज के कादरगंज में उनका गुरु का स्थान है।
श्री अन्न क्षेत्र से निकाली गयी भव्य निशान यात्रा, घुड़सवारों में दिखाए करतब
