मासिक बैठक में की गयी स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा

नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को एएनएम के साथ एक मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी योजनाओं पर चर्चा करना था। बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें टीकाकरण अभियान को गति देना, आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सुगम बनाना और गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण को सुनिश्चित करना शामिल था। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य की डॉक्टर दीप्ति, एआरओ सुंदरम, चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर लोकेश शर्मा, बीसीएम पीयूष दीक्षित और बीसीपीएम प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, एएनएम गुंजन, अनीता, कल्पना, अल्पना और अवंतिका सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी बैठक में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *