भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधक पद के लिए वीरेंद्र पाल सिंह ने किया नामांकन

मोहम्मदाबाद, समृद्धि न्यूज। ब्लॉक में उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास एवं भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधक पद के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। करथिया निवासी हुकुम सिंह के पुत्र वीरेंद्र पाल सिंह ने इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। वीरेंद्र पाल सिंह ने भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के साथ नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने नोडल अधिकारी राघवेन्द्र सिंह (जिला उद्योग आलू साग भाजी विकास अधिकारी आरओ), खण्ड शिक्षा अधिकारी भारती शाक्य और भूमि विकास बैंक के शाखा प्रबंधक अमित गुप्ता को नामांकन सौंपा। नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोपहर तीन बजे तक केवल वीरेंद्र पाल सिंह का ही नामांकन प्राप्त हुआ। नामांकन पत्रों की जांच के बाद वीरेंद्र पाल सिंह का निर्विरोध निर्वाचित होना लगभग तय माना जा रहा है। इस अवसर पर बीडीओ त्रिलोकी चंद, डीएसपी अजय वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *