लाइट व्यवस्था को लेकर सत्यगिरी महाराज पहुंचे मेल व्यवस्थापक के कार्यालय

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पांचाल घाट पर लगे मेला श्रीरामनगरिया में लाइट व्यवस्था ध्वस्त है। इस संबंध में लाइट ठेकेदार का कहना है कि अभी लगवा देंगे, जबकि मेला उद्घाटन 3 जनवरी को किया गया था, उस समय से अभी तक आधे से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन लाइट ठेकेदार मोहित आने वाले श्रद्धालुओं के लिए, प्रशासनिक भवन आने वाले रास्ते, मेले में लगा शिविर अस्पताल के पास लाइट, थाने के सामने जाने वाले रास्ते पर भी लाइट व्यवस्था नहीं है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि महिला डॉक्टर के लिए यहां शौचालय की व्यवस्था नहीं है। सत्यगिरि महाराज के बड़ी संख्या में साधु संत व श्रद्धालु मेल व्यवस्थापक संजय मिश्रा के पास पहुंचे। मेला स्थापक संजय मिश्रा ने तत्काल लाइट ठेकेदार मोहित को बुलाया। मेला रामनगरिया व्यवस्थापक संजय मिश्रा ने बताया कि तत्काल लाइट लगायी जायेगी। उन्होंने ठेकेदार को निर्देश दिये कि जहां भी कोई लाइट की कमी दिखे वह लाइट लगवाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *