भाई के शव का पुन: पीएम कराये जाने के लिए राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। पीडि़त ने राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम अरुण को ज्ञापन सौंपकर भाई के शव को जमीन से निकलवाकर पुन: पोस्टमार्टम कराये जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पीडि़त अखिलेश कुमार पुत्र विशोक कुमार निवासी ग्राम फरेंजी थाना किशनी जनपद मैनपुरी का मूल निवासी है। पीडि़त के भाई हिमांशु कमल पुत्र विशोक कुमार की दिनांक 17.01.2026 को सायं सोनू पुत्र स्व0 अनिल कुमार व छोटा उर्फ नीरज पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम फरेंजी थाना किशनी जनपद मैनपुरी द्वारा अपने अन्य अज्ञात साथियों सहित मारपीट करते हुए हत्याकर शव को कुएं में फंेक दिया था। जानकारी होने पर पीडि़त द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गयी। थाना पुलिस द्वारा दिनांक 18.01.2026 को पीडि़त के भाई के शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया एवं पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेजा गया तथा पीडि़त के शिकायती प्रार्थनापत्र पर थाना हाजा किशनी पर सुसंगत धाराओं में पंजीकत किया गया, परन्तु पोस्टमार्टम अधिकारी (चिकित्सक) द्वारा हत्यारों की मिलीभगत से पोस्टमार्टम सही नहीं किया गया। शव मिलने के बाद पीडि़त द्वारा भाई के शव को जमीन में दफनाया गया। पीडि़त को जब पोस्टमार्टम प्राप्त हुआ तो जानकारी हुई कि डाक्टरों द्वारा केस को कमजोर करने की नियत से जानबूझ अपनी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्टअटैक दर्शाया गया, जबकि कि पीडि़त के मृतक भाई के शरीर पर चोटों के काफी निशान थे। जिसके फोटो आदि पीडि़त के पास उपलब्ध हंै, जबकि पोस्टमार्टम में चोटों का कोई जिक्र नहीं किया गया है जिससे प्रतीत होता है कि डाक्टर द्वारा पीडि़त के मृतक भाई का केस जानबूझकर कमजोर किया गया है। ऐसी स्थिति में पीडि़त अपने भाई के शव का पुन: पोस्टमार्टम करवाना चाहता है। जिससे कि पीडि़त के मृतक भाई के हत्यारों को उचित दण्ड मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *