सोना-चांदी धड़ाम: चांदी एक झटके में 60 हजार व सोने के भी 8 हजार गिरे दाम

समृद्धि न्यूज। 29 जनवरी को रिकॉर्ड कीमतों पर पहुंचने के बाद चांदी धराशाई हो गई है। चांदी एक झटके में 60 हजार नीचे आ गई है। चांदी ने एक दिन पहले ही 4 लाख रुपए प्रतिकिलो का आंकड़ा पार किया था और MCX पर 4.20 लाख रुपए प्रतिकिलो के पार पहुंच गई थी। शुक्रवार को चांदी कीमतों में बड़ी गिरावट आई है और 60 हजार रुपए नीचे चली गई है। निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए यह एक बड़ा झटका था। चांदी की कीमत 60 हजार रुपए के अंतर के साथ नीचे गिर गई और अब 3,39,910 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। MCX  पर सोना खुलते ही करीब 8.000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। शाम 3:43 बजे तक सोने की कीमतें 1,69,652 रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ गईं। सोने की कीमतों में हल्की गिरावट के बावजूद, कीमतें ऊंची बनी हुई है, जिसने जनवरी को शानदार महीना बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *