बजट के दिन सोने के भाव में भारी गिरावट

समृद्धि न्यूज। सोने की कीमतों में एक बड़ी और राहत भरी गिरावट देखने को मिल रही है। अपने रिकॉर्ड उच्चतम स्तर से सोना करीब 31,704 रुपये सस्ता हो चुका है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल सोने ने 1,80,779 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ था, लेकिन भारी बिकवाली के बाद यह लुढक़कर निचले स्तरों पर आ गया है। बजट पेश होने से ठीक पहले सर्राफा बाजार में मची इस हलचल ने खरीदारों को एक नया मौका दिया है। बुलियन मार्केट के लिए शुक्रवार का दिन ब्लैक फ्राइडेश् साबित हुआ। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज और हाजिर बाजार में जो हुआ, उसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी, सोना-चांदी की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, एक ही दिन में जहां चांदी जहां 1 लाख रुपये (प्रति 10 ग्राम) से ज्यादा सस्ती हो गई, वहीं सोना भी 3१ हजार रुपये (प्रति 10 ग्राम) तक सस्ता हो गया। वायदा कारोबार के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतें धड़ाम हो गईं। आज 1 फरवरी 2026 है और पूरा देश बजट पर नजर गड़ा, बैठा है, लेकिन उससे पहले ही सर्राफा बाजार में भूचाल आ गया है। गुडरिटन्र्स के मुताबिक भाव गिरकर 1,60,730 रुपये तक पहुंच गए ह, यह गिरावट कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के भाव में एक ही दिन में 14,000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *