फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सपा नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए नये वोटरों को वोटर लिस्ट से जोडऩे के लिए कवायद शुरु कर दी हो। इसी क्रम में प्रदेश सचिव तथा अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने बीएलए को फार्म-६ का वितरण किया। डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रविवार को जनपद के बूथों पर पहुंचकर पार्टी संगठन द्वारा नियुक्त बीएलए को फॉर्म 6 वितरित किए गये, ताकि पार्टी पदाधिकारी नए वोट वोटर लिस्ट से जुड़वा सके। आगामी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए समाजवादी पार्टी बड़ी तैयारी के साथ वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को बड़ी मुस्तैदी के साथ लगाए हुए है। इस दौरान डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश पाल आदि पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव व जिलाध्यक्ष ने बीएलए को वितरित किये फॉर्म-6
