सीआईएसएफ के शैलेन्द्र प्रताप सिंह बने डीआईजी

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया देश का प्रतिनिधित्व
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में कार्यरत वरिष्ठ अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को संघ लोक सेवा आयोग की सिफारिश पर उप महानिरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी यह पदोन्नति उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, नेतृत्व क्षमता और कर्तव्यनिष्ठा का परिणाम मानी जा रही है। प्रदीप यादव टीटू एवं उनके परिजनों साथियों द्वारा डीआईजी पर प्रोन्नत होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देकर खुशी मनाई।उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद निवासी एसपी सिंह दर्शनशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं और इस विषय में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। वर्ष 2004 बैच के अधिकारी के रूप में उन्होंने अपने सेवाकाल में सीआईएसएफ के तहत देश के विभिन्न राज्यों एवं संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अंतर्गत हैती में कंटीजेंट कमांडर के रूप में कार्य करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। कश्मीर के बारामूला क्षेत्र में स्थित किशनगंगा जल विद्युत परियोजना को (सीआईएसएफ) इकाई के रूप में स्थापित कराने में भी उनकी अहम भूमिका रही है। वर्तमान में वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) इकाई ग्रेटर नोएडा में उप महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। जहां देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का पर्यवेक्षण कर रहे हैं। उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए वर्ष 2022 में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस महत्वपूर्ण पदोन्नति पर प्रशासनिक अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस मौके पर प्रदीप यादव टीटू, प्रतिपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह गौर, सुमित शाक्य, परमनाथ, वीरेंद्र सिंह, शिवम कुमार, प्रवीण शर्मा, कुलप सिंह राजपूत, करण कुमार, ओंकार सिंह, मनोज कुमार, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *