चोरों ने नकदी व जेवरत किये पार, बक्सा कुछ दूरी पर मिला

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। चोरों ने बीती रात एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात पार कर दिये। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के खुदागंज गांव में सोमवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। चोरों ने कमरे में रखा एक बक्सा चोरी कर लिया। यह घटना पीडि़त मानसिंह के घर पर हुई। पीडि़त के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाया और कमरे में घुसकर बक्सा उठा ले गए। बाद में घर से कुछ मीटर की दूरी पर वह बक्सा पड़ा मिला। हालांकि उसमें रखी नकदी और कीमती जेवरात गायब थे। कमालगंज थाना अध्यक्ष अवध नारायण पांडे ने बताया कि अभी तक इस घटना की लिखित सूचना नहीं दी गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि लिखित तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *