टैक्स बकाया में दो ट्रकों पर भी की गई कार्यवाही
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में बुधवार को एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा संजय प्रताप खनन अधिकारी के साथ बघार क्षेत्र में खनन सामग्री ढोने वाले वाहनों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना एचएसआरपी लगाये खनन सामग्री ढोते हुये 2 ओवरलोड ट्रक पकड़े गये तथा इन पर परिवहन विभाग द्वारा रू0 74 हजार का जुर्माना लगाया गया तथा खनन विभाग द्वारा रू0 48 हजार जुर्माना लगाया गया। जाँच के दौरान पाया गया कि खनन विभाग के पोर्टल पर इनका पंजीकरण नहीं था, इसलिये इन वाहनों की वीटीएस के माध्यम से ऑनलाइन निगरानी सम्भव नहीं थी। की गई कार्यवाही में परिवहन विभाग द्वारा 2 ट्रक टैक्स बकाया में सीज भी किये गये तथा एक बिना परमिट ट्रक सीज किया गया। परिवहन विभाग द्वारा रू0 2.18 लाख तथा खनन विभाग द्वारा रू0 48 हजार जुर्माना लगाया गया।
डीएम के आदेश पर चेकिंग कर ओवरलोड खनन सामग्री ढोते 2 ट्रक सीज
