जिला पर्यावरण समिति का सदस्य बनने पर सुमन को एसपी ने किया सम्मानित

प्रभागीय वनाधिकारी ने सौंपा पत्र
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सुमन श्रीवास्तव को जिला पर्यावरण समिति का सदस्य नामित किये जाने पर समाज के लोगों ने प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री का आभार व्यक्त किया है। शासन द्वारा जिला पर्यावरण समिति का सदस्य सुमन श्रीवास्तव को नामित किये जाने का पत्र प्रभागीय वनाधिकारी राजीव कुमार ने पत्र सौंपकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने प्रभागीय वनाधिकारी को भी माला पहनाकर स्वागत किया। जिला पर्यावरण समिति की सदस्य सुमन श्रीवास्तव ने कहा कि शासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरुक करेंगे। इस मौके पर कायस्थ समाज के लोगों ने कहा है कि गर्व की बात है कि प्रदेश के वन मंत्री ने कायस्थ समाज को जो सम्मान दिया है उसके लिए हम सभी लोग उनके आभारी रहेंगे। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भी जिला पर्यावरण समिति की नामित सदस्य सुमन श्रीवास्तव को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस मौके पर धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सदर रेंजर अनूप कुमार, कायमगंज रेंजर राजेश कुमार, सुनील सक्सेना एडवोकेट, राजेश हजेला, भाजपा नेता प्रदीप सक्सेना, देवेन्द्र श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, भूपेश श्रीवास्तव, प्रसून सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *