समृद्धि न्यूज। मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले के एक गांव में स्थित एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण धमाके में 16 मजदूरों की मौत हो गयी। कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। धमाका इतना तेज था कि खदान में काम कर रहे मजदूरों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मेघालय में ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हुआ। खदान में धमाके से 16 मजदूरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन सहित एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक 16 मजदूरों के मौत हुई है, कई के अंदर फंसे होने की आशंका है। मृतकों में सभी मजदूर असम के रहने वाले बताए जा रहे हैं। डीजीपी आई नोंगरंग ने बताया कि अभी तक हमने 16 शव बरामद किए हैं, लेकिन धमाके के समय खदान के अंदर मौजूद लोगों की संख्या के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर खदान में गैस रिसाव या तकनीकी खामी को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
