कादरीगेट थाने के सामने रखे खोखे से हजारों की चोरी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। आवास विकास स्थित अस्थायी थाना कादरीगेट के सामने चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए एक खोखे का ताला तोडक़र हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। मजे की बात यह है कि थाना कादरीगेट पर हर समय पुलिस मौजूद रहती है, इसके बावजूद भी चोरी होना पुलिस की संदिग्ध कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
जानकारी के अनुसार आवास विकास स्थित अस्थायी थाना कादरीगेट के सामने राजेश डेविड का खोखा रखा हुआ है। जिसमें वह पान, मसाला, सिगरेट, बिस्कुट, अगरबत्ती आदि सामान की बिक्री करते हैं। बीती रात करीब ९ बजे वह खोखे को बंद कर अपने घर बैंडीपुरा कालोनी अपने घर चले गये थे। जब वह सुबह पहुंचे, तो देखा कि खोखे का ताला टूटा पड़ा था और खोखे से पान मसाला, बिस्कुट के पैकेट, अगरबत्ती व सिगरेट की डिब्बी गायब थीं। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *