फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थ्तिियों में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक, थाना जहानगंज के अंतर्गत ग्राम गढ़ाखेरे निवासी २५ वर्षीय सुधांशु ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक का विवाह जून 2025 में सुखिखुडऩा उमर्दा जिला कन्नौज निवासी आराधना से हुआ था। परिजनों ने बताया कि हम लोग शादी में गये थे, घर पर सुधांशु व उसकी पत्नी घर पर अकेले थे।
सूत्रों के मुताबिक, सुधांशु की पत्नी का प्रेम प्रसंग उसके जीजा निवासी मेहदिया से चल रहा था। इसको लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। बीती रात लगभग ७ बजे आराधना अपने जीजा के घर मेहंदिया चली गईं। उसके पीछे से सुधांशु भी मेहंदिया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक व उसके साडू के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद सुधांशु रात्रि में चला आया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके शरीर पर चोंटों के निशान थे। जब हम लोग सुबह पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना डायल ११२ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना जहानगंज एसएचओ राजेश राय पुलिस बल के साथ पहुंच गये और जांच पड़ताल की घटना के संदर्भ में जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। फॉरिंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस घटना से मृतक की मां व भाई विमल, शिवपाल व बहन विनीता आदि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के संदर्भ में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगायी फांसी, मौत
