कुनाल, लकी, बीना, गायत्री ने खेलकूद प्रतियोगिता में मारी बाजी

 डीएन कालेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरु
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डीएन पीजी कॉलेज फतेहगढ़ में द्वि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता उड़ान 2.0 का आयोजन किया गया। शुभारम्भ दिवस में मुख्य अतिथि काशीराम राजकीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कल्पना सिंह एवं विशिष्ट अतिथि बद्री विशाल महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 डॉ0 रश्मि प्रियदर्शनी व भारतीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश एवं अतिथि के रूप में डॉ0 के0एम0 सचदेवा, डॉ0 राजकुमार सिंह, डॉ0 मुकेश सिंह राठौर, डॉ0 आलोक बिहारी लाल, डॉ0 प्रियाँशु गुप्ता ने माँ वाणी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। छात्राओं ने माँ वाणी की वन्दना प्रस्तुत की। आये हुए अतिथितियों का माल्यार्पण के साथ स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 राम नरेश सिंह ने कार्यक्रम में आये हुए मुख्य विशिष्ट एवं अन्य अतिथियों का परिचय कराया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल-कूद सम्बन्धी शपथ दिलाकर शुरुआत हुई। गत वर्ष के छात्र एवं छात्रा चैम्पियन द्वारा हाथ में मशाल लेकर क्रीड़ा मैदान का चक्कर लगाया। मार्च पास्ट किया गया। संचालन वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता विनय कुमार बाथम ने किया। द्वि-दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्राचार्य डॉ0 राम नरेश सिंह व क्रीडा अध्यक्ष डॉ0 पंचम कुमार ने आये हुए अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्र हेतु अतिथि प्रशिक्षक के रूप में आये निर्णायक मण्डल में कुलदीप कुमार, अभिषेक शाक्य एवं सपना यादव ने प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में योगदान दिया।
कार्यक्रम में प्राध्यापक डॉ0 विनीता वर्मा, डॉ0 आलोक कुमार सिंह, डॉ0 अजहर जुनैद आलम, डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, सरस पाठक, वीरभान सिंह, अनामिका मिश्रा, रामभान सिंह सेंगर, योगेन्द्र कुमार सिंह, रणबीर सिंह, शिवम अवस्थी, हर्षित दीक्षित, कुलदीपक यादव, प्रशान्त कुमार, ओमप्रकाश सिंह, श्याम सुन्दर, देवेन्द्र शर्मा, विकास गौतम, श्रुति शरण, योगेन्द्र कुमार व खिलाड़ी छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग प्रतियोगिता में कुनाल सिंह राठौर प्रथम, लकी सिंह द्वितीय व विवेक सिंह तृतीय रहे। 100  मीटर बालिका वर्ग में बीना यादव प्रथम, गायत्री शाक्य द्वितीय, मुस्कान सिंह सोमवंशी तृतीय रही। 200 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में लकी सिंह प्रथम, दिव्यांशु शाक्य द्वितीय, अंकुल कुमार तृतीय रहे। 200  मीटर छात्रा वर्ग में बीना यादव प्रथम, गायत्री शाक्य द्वितीय व मुस्कान सोमवंशी तृतीय रही। ४०० मीटर छात्र वर्ग दौड़ में लकी सिंह प्रथम, अर्पित द्वितीय, रुद्रप्रताप तृतीय रहे। ४०० मीटर छात्रा वर्ग में बीना यादव प्रथम, गायत्री शाक्य द्वितीय व दिव्या कुमारी तृतीय रही। ५ हजार मीटर छात्र वर्ग में बृजेश प्रथम, लकी सिंह द्वितीय व दिव्यांशु शाक्य तृतीय रहे। लम्बी कूद में गायत्री प्रथम, कुनाल सिंह राठौर प्रथम, शाटपुट में अंकुल कुमार प्रथम, आरती प्रथम, डिस्कस थ्रो में अंकुल कुमार प्रथम, डिस्कस थ्रो दिव्या कुमारी प्रथम, जैवलिंग थ्रो में प्रशांत प्रथम, जैवलिंग थ्रो में आरती प्रथम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *