बीवीडीसी की क्रीड़ा प्रतियोगिता में सोमधीर व क्रांति बनी चैम्पियन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। बद्री विशाल महाविद्यालय में आयोजित 61वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह के द्वितीय दिवस का शुभारंभ उत्साह एवं खेल भावना के साथ हुआ।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बालक वर्ग में सोमधीर ने कुल चार स्वर्ण पदक एवं एक रजत पदक प्राप्त कर सर्वाधिक अंक अर्जित किए तथा इस वर्ष की चैंपियनशिप के विजेता बने। बालिका वर्ग में क्रांति ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर इस वर्ष की चैंपियनशिप अपने नाम की।
कार्यक्रम का प्रारंभ बालक वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ से किया गया। प्रतियोगिता में सोमधीर ने प्रथम, गौरव राजपूत ने द्वितीय तथा अभिषेक यादव एवं उदय प्रताप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 10,000 मीटर दौड़ में शोभी ने प्रथम तथा आभा दीक्षित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से उदय प्रताप ने प्रथम, सोमधीर ने द्वितीय तथा शहबाज हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड में शोभी ने प्रथम, कृप्ती कठेरिया ने द्वितीय तथा आभा दीक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में बालक वर्ग से गोपाल ने प्रथम, नारायण अग्निहोत्री ने द्वितीय तथा शहबाज हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में क्रांति ने प्रथम, आंशी ने द्वितीय तथा प्रार्थना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से अमित यादव ने प्रथम, गोपाल ने द्वितीय तथा शहबाज हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रार्थना ने प्रथम, आंशी ने द्वितीय तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में बालिका वर्ग से सोनी ने प्रथम, क्रांति ने द्वितीय तथा प्रार्थना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालक वर्ग में शहबाज हुसैन ने प्रथम, गोपाल ने द्वितीय तथा नारायण अग्निहोत्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से सोमधीर ने प्रथम, अमित यादव ने द्वितीय तथा गौरव राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में शोभी ने प्रथम, नेहा ने द्वितीय तथा रीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। त्रिकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग से सुधांशु माथुर ने प्रथम, गोपाल ने द्वितीय तथा शहबाज हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक विनोद कुमार दुबे ने विजयी खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताया।
मुख्य अतिथि एनएकेपी महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर शशि किरण सिंह का प्राचार्य प्रोफेसर डॉ0 रश्मि प्रियदर्शनी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रो0 डा0 शशिकांत तिवारी, डा0 पारुल मिश्रा ने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता चैम्पियन को ट्राफी प्रदान की गई। संयोजक डा0 सुरेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उप-प्राचार्य डॉ0 जयश्री मिश्रा, प्रोफेसर अभिषेक शुक्ला, प्रोफेसर रजनी रानी, प्रोफेसर अमरनाथ तिवारी, प्रोफेसर संतोष द्विवेदी, प्रोफेसर डा0 प्राची, प्रोफेसर मनीष कुमार साहू, प्रोफेसर डॉ0 राजू सिंह, प्रोफेसर शाहिद मलिक, प्रोफेसर जकील अहमद, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *