जेल प्रशासन की चुप्पी से उठे कई सवाल
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेंट्रल जेल में शुक्रवार दोपहर कैदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जेल अस्पताल से लोहिया अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मामले में जेल अधीक्षक द्वारा चुप्पी साधने से घटना की आधिकारिक पुष्टि और कारणों का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ स्थित सेंट्रल जेल में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे कैदी प्रभात उर्फ प्रभाकर फांसी के फंदे पर लटक गया। उसे देखने पर आनन-फानन में उतारकर जेल के अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं यह घटना जेल प्रशासन कई कई सवाल खड़े करती हैं। वहीं घटना के संबंध में जेल अधीक्षक कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। बताते चलें कि कैदी आजीवन सजा काट रहा था। घटना की सूचना मृतक कैदी के परिजनों को दे गयी है।
सेंट्रल जेल में कैदी ने लगायी फांसी, अस्पताल ले जाते समय मौत
