फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज़। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक में बघार नदी के पुनरुद्धार् पर चर्चा हुई, जिलाधिकारी ने कहा कि तहसील वार उन सभी गांवों का विवरण दें जहां से होकर नदी गुजरती है जहां से होकर नदी गुजरती है वहां का गाटा संख्या का विवरण दें पैमाई शीघ्र कराए
एक अन्य बैठक में मूंग दाल उड़द दाल मिर्च टिंबर के घटते हुए रकबे पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि किसान दिवस में इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी विद्युत विभाग की बढ़ती हुई शिकायतों पर भी जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की है बढ़ते हुए लाइन लॉस की समीक्षा करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए
विगत विगत वर्ष की भांति जीएसटी रजिस्ट्रेशन नहीं बढ़ रहे हैं इस पर जिलाधिकारी ने चिंता व्यक्त की तथा असिस्टेंट कमिश्नर को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने आम जनमानस में बढ़ती हुई मधुमेह के मरीजों पर भी चिंता व्यक्ति की और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए
पीएम श्री की बैठक इसके बाद आयोजित की गई
पीएम श्री योजना में 13 विद्यालयों का और 2 माध्यमिक विद्यालयों का चयन हुआ है इसमें 122000 रुपए प्रत्येक विद्यालय को मिला है इससे मरम्मत कराने के निर्देश प्राप्त हुए हैं 2 दिन में मरम्मत पूर्ण कराने के जिलाधिकारी ने निर्देश दिए वर्ष 2022-23 में पीएम श्री योजना में 6 विद्यालयों का चयन हुआ था जिलाधिकारी ने कहा कि मरम्मत से पहले की और बाद की फोटो को रक्षित करे ताकि निरीक्षण के समय दिखाई जा सके रोशनाबाद को 19 लाख रुपए मिले हैं इसकी कार्य योजना बना कर रखें मेरा गांव मेरा विद्यालय महत्वपूर्ण योजना के बारे में टूल्स के बारे में जानकारी कर ले जनपद के सभी विद्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा।
