सपा ने फर्रुखाबाद सहित कई जनपदों में पकड़े अवैध फार्म-7, भाजपा पर आरोप

 अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की शिकायत
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी ने अवैध फार्म-७ बड़ी संख्या में पकड़े। इस मामले की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फर्रुखाबाद की घटना को गंभीरता से लिया है। इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी ऐसे मामले पकड़े है। इन सभी मामलों की उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ से शिकायत कर कार्यवाही कर दोषी लोगों को दंडित करने की मांग की। इसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने देते हुए बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोग से शिकायत की गई है। जिसमें जनपद फर्रुखाबाद सदर विधानसभा की पोलिंग बूथ संख्या 276, 277, 278 पर क्रमश: 66, 130, 14 फार्म-7 मौके पर महासचिव द्वारा बीएलओ व सुपरवाईजर से बरामद किया गया है। मौके पर प्रभावित मतदाताओं ने बताया कि भाजपा समर्थक रंजीत कश्यप, उमेश कश्यप, उमेश सक्सेना ने फार्म-7 पर आवेदक के रूप में हस्ताक्षर करके हम मतदाताओं का नाम काटने के लिए सुपरवाईजर संजीव दुबे ने यह फार्म बीएलओ को दिया है। बडी संख्या में एकत्रित मतदाताओं ने बताया। इसके अलावा सपा ने प्रदेश के अन्य कई जिलों में ऐसे कई मामले पकड़े है। इन सभी मामलों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गंभीरता से लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *