फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अजय प्रताप सिंह नेपाल में हो रही माउंट एवरेस्ट जी-1 ग्रेड इंटरनेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भारत की तरफ से यू-केजी सीनियर पुरुष भार वर्ग में हिस्सा लेंगे। यह प्रतियोगिता नेपाल की राजधानी काठमांडू के दशरथ रंगशाला त्रिपुरेश्वर में 16 से 18 फरवरी 2026 को आयोजित होगी। इसके लिए जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ0 रजनी सरीन ने तथा प्रशिक्षक सुशांत गुप्ता, सत्यम मिश्रा, लिपिक मनोज कुमार, स्टेडियम स्टॉफ तथा ओलंपिक संघ के सचिव अवनेंद्र सक्सेना एवं जनपद के खेल प्रेमियों ने अपनी शुभकामनाएं दी।
अजय प्रताप सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व
