फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। महाशिवरत्रि पर भक्तों ने गंगाजी से कांवड़ भरकर शिवालयों की ओर कूंच किया। इस दौरान रास्ते भर कांवडिय़े बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे।
रविवार को महाशिवरात्रि पर सैकड़ों की संख्या में कांवडिय़े गंगाजी के घाटों पर पहुंचे और वहां से स्नान कर कांबड़ें भरीं और शिवालयों की ओर कूंच किया। कमालगंज स्थित श्रृंगीरामपुर, फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट, शमशाबाद स्थित ढाईघाट पर सैकड़ों की संख्या में कांवडिय़े बम-बम भोले के उद्घोष करते हुए पहुंचे और वहां से भरकर लायी गयीं कांवड़ें शिवालयों में लेकर पहुंचे और श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के चलते श्रृंगीरामपुर में विशाल मेला लगा। जहां पूरे दिन भक्तों का आना जाना रहा। सुरक्षा के मद्ेदनजर पुलिस भी तैनात रही। जो हर गतिविधि पर अपनी पैनी नजर बनाये रही। जाम से निटपने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रुट डायवर्ट किया था। जिससे बड़े वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं दिया गया।
कांवडिय़ों ने शिवालियों में पहुंचकर चढ़ायीं कांवड़ें
