सीपी इंटरनेशनल स्कूल में प्राइमरी विंग द्वारा हुआ आयोजन

बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर मोहा मन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सीपी इंटरनेशनल स्कूल में विद्यालय के प्राइमरी विंग द्वारा प्रधानाचार्य के साथ कॉफी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभिभावकों एवं विद्यालय प्रशासन के मध्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, आगामी परीक्षाओं की तैयारी तथा उनके सर्वांगीण विकास पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। अभिभावकों के सुझाव आमंत्रित किए गए तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने मधुर स्वर में गीत, भावपूर्ण अभिनय एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक डॉ0 मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यालय के समग्र विकासात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। मैनेजिंग डायरेक्टर जोशना अग्रवाल ने उत्कृष्ट अंकों के साथ गहन समझ एवं संस्कारों के संवर्धन पर बल दिया। उपनिदेशक अंजू राजे ने अभिभावक-विद्यालय सहभागिता को विद्यार्थियों की सफलता का आधार बताया। प्रधानाचार्य संजय बिष्ट ने कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के अध्ययन में सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करें। सक्रिय सहयोग हेतु अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। प्राइमरी विंग की इंचार्ज शिवानी दीक्षित ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *