इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के लिए दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति करिस
समृद्धि न्यूज। एस्टोनिया के राष्ट्रपति अलार करिस इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने राष्ट्रपति करिस का स्वागत किया। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आज दूसरा दिन है, जिसमें दुनियाभर के नेताए तकनीकी विशेषज्ञ और शोधकर्ता शामिल हैं। पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने उद्घाटन किया और एआई और मीडियाङ अवसर, जिम्मेदार मार्ग और आगे का रास्ता विषय पर चर्चा हुई। दूसरे दिन एप्लाइड एआई सेमिनारए ज्ञान संग्रह का विमोचन, महिलाओं द्वारा संचालित एआई चुनौती, पैनल चर्चाएं आयोजित होंगे। वहीं फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों मंगलवार सुबह तीन दिन के भारत दौरे पर आए। 2017 में ऑफिस संभालने के बाद से यह उनका चौथा भारत दौरा है। भारत और फ्रांस अपने डिफेंस, ट्रेड और टेक्नोलॉजी संबंधों को और बेहतर बनाने पर चर्चा करेंगे। आज पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ बाइलेटरल मीटिंग करेंगे। अपने तीन दिन के भारत दौरे के दौरान, मैक्रों गुरुवार को दिल्ली में AIसमिट में भी हिस्सा लेंगे। मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट का मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने स्वागत किया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बाइलेटरल मीटिंग के बाद डिफेंस, ट्रेड, स्किलिंग, हेल्थ और सप्लाई चेन जैसे एरिया में करीब एक दर्जन एग्रीमेंट/MoU साइन होने की उम्मीद है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मुंबई में लीडर मिलकर इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन का उद्घाटन करेंगे, जिसे दोनों देशों में 2026 तक मनाया जाएगा। इंडिया-फ्रांंस ईयर ऑफ इनोवेशन और कल्चरल कमेमोरेशन मंगलवार शाम को गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा। समिट के दूसरे दिन एप्लाइड एआई पर एक सेमिनार आयोजित किया जाएगा और स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, सशक्तिकरण और विकलांगताओं में एआई पर आधारित केसबुक सहित प्रमुख ज्ञान संग्रह जारी किए जाएंगे। इसमें ज्ञान सार संग्रह का विमोचन, एप्लाइड एआई पर सेमिनार, श्महिलाओं द्वारा संचालित एआई: वैश्विक प्रभाव चुनौती, मुख्य वक्ताओं और पैनल चर्चाएं, साथ ही एआई इम्पैक्ट एक्सपो शामिल होंगे।
मॉड्यूलर रोबोटिक्स आर्किटेक्चर से बदलेगी रोबोट की दुनिया
लाइव डेमो के दौरान जब एक ह्यूमनॉइड रोबोट दिखाया गया, तो कंपनी ने अपनी जनरल-पर्पज रोबोटिक्स आर्किटेक्चर के बारे में बताया। इस सिस्टम में अलग-अलग तरह की एज कंप्यूटिंग, अलग लेवल के सेफ्टी सिस्टम (मिक्स्ड-क्रिटिकलिटी), सॉफ्टवेयर फ्रेमवर्क, मशीन लर्निंग ऑपरेशंस को साथ में जोड़ा गया है।
