डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने अम्मान ग्लास स्टोर का किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव ने मसेनी चौराहा स्थित अम्मान ग्लास स्टोर का फीता काटकर शुभारंभ किया। फर्रुखाबाद के क्षेत्र मसेनी चौराहा के निकट मंगलवार को अम्मान ग्लास का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि १९३ विधानसभा अमृतपुर के पूर्व प्रत्याशी एवं समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव डा0 जितेंद्र सिंह यादव ने मसेनी चौराहा स्थित अम्मान ग्लास स्टोर का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टोर के प्रोपराइटर फुरकान व शमशुल हुसैन को स्टोर खोलने पर बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस क्षेत्र में अम्मान ग्लास का स्टोर खुलने से आसपास के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्टोर के प्रो0 व अन्य सहयोगियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग यादव के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *