दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट

समृद्धि न्यूज। दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। बुधवार सुबह राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाएं चलती रहीं और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ तेज बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में बुधवार को मौसम का मिजाज सबसे ज्यादा खराब रहने की उम्मीद है। अनुमान है कि 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और दोपहर में हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि, इसके बाद मौसम के साफ होने की उम्मीद है। वहीं, मौसम विभाग ने नोएडा में भी बारिश की संभावना जताई। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में मौसम बदलेगा। इस हफ्ते न्यूनतम तापमान 13 से 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *