ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से हाइटेंशन लाइन का पोल टूटकर ट्रांसफार्मर सहित गिरा था

शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। भीषण गर्मी के दौर में पिछले 1 सप्ताह से बिजली के न आने से ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव में विद्युत व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तराई मेंं एक सप्ताह पूर्व गांव का एक युवक ट्रैक्टर ट्राली से सामान लेकर आ रहा था, तभी अचानक टै्रक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया था। जिससे हाईटेंशन लाइन का पोल टूटकर गिर गया था। जिससे पोल पर धरा ट्रांसफार्मर भी सड़क पर गिर गया था। तब से आज तक विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं की गई। ग्रामीणों ने जबकि सूचना विद्युत विभाग के जेई को भी दी, लेकिन उसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीण रामदेव, श्याम पाल, नंदराम, राजेंद्र सिंह, देशराज, राम लखन सहित कई लोगों ने बिजली विभाग के लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी से छतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था ठीक कराकर गांव में बिजली व्यवस्था बहाल कराए जाने की मांग की।- —————–
