खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय चैम्पियन बने आयुष व प्रज्ञा

पुरुस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का हुआ समापन
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। मान्यवर कांशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ में १४वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। मुख्य अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी सुरेन्द्र यादव, विशिष्ठ अतिथि जिला युवा अधिकारी शिखर रस्तोगी व प्राचार्या डा0 कल्पना सिंह रही। मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्या डा0 कल्पना सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में सभी छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा दिखायी है। उन्होंने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयुष कुमार तथा प्रज्ञा चौधरी वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के चैंपियन रहे। समारोह के द्वितीय दिन छात्र-छात्राओं की 400 मीटर छात्र वर्ग में आयुष कुमार प्रथम व 400 मीटर छात्रा वर्ग में सलोनी प्रथम, सौम्या द्वितीय, तथा मुस्कान तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ प्रतोयोगीता छात्रों में आयुष कुमार प्रथम, शिवांग द्वितीय तथा राजन भास्कर तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग में सलोनी प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा सौम्या तृतीय रहीं। गोला फेंक प्रतोयोगीता छात्र वर्ग में राजन भास्कर प्रथम, आशुतोष द्वितीय, कुशाग्र तिवारी तृतीय रहे तथा छात्रा वर्ग में बबली प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, सौम्या तृतीय रहीं। भाला प्रक्षेपण छात्रा वर्ग में प्रज्ञा प्रथम, बबली द्वितीय, अंकिता तृतीय रहीं तथा छात्रों में प्रणव कुमार प्रथम, शिवांग द्वितीय, आदित्य रतन शाक्य तृतीय रहे। लंबी कूद प्रतियोगिता छात्र वर्ग में निलोश कुमार प्रथम, आयुष कुमार द्वितीय, शिवांग तृतीय रहे तथा छात्रा वर्ग में सौम्या चौहान प्रथम, प्रज्ञा चौधरी द्वितीय तथा मुस्कान तृतीय रहीं। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र प्रतिभाग किया। संचालन डॉ0 प्रियांशु गुप्ता ने किया। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रभारी डॉ0 प्रियांशु गुप्ता, डॉ0 वीरेंद्र कुमार, प्राध्यापक डॉ0 अनामिका सक्सेना, विजय विक्रम सैनी व अन्य कर्मचारी तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *