सुपरस्टार 11 ने जीता चैम्पियनशिप का फाइनल मैच

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। डी0के0 स्पोट्र्स याकूतगंज में बेसिक चैंपियनशिप का फाइनल सुपरस्टार 11 और थंडर स्ट्राइकर के बीच मे खेला गया। जिसमें सुपरस्टार 11 के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले थंडर स्ट्राइकर के कप्तान आराध्य मिश्रा को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। पहले बैटिंग करते हुए थंडर स्ट्राइकर ने 06 विकेट खोकर 147 रनों का टारगेट दिया। जिसमें सोनू कुशवाह ने 66 रन की नाबाद पारी खेली। सुपरस्टार 11 की तरफ से बोलिंग में कुमार गौरव ने 04 ओवर में 20 रन देकर 03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपरस्टार 11 की तरफ से तुषार चौधरी ने 69 रन बनाकर 07 विकेट से मैच जीत लिया। फाइनल का समापन संजीव कटियार जिला व्यायाम शिक्षक, उत्कर्ष यादव, अनुज वर्मा ने विजेता और उप विजेता को ट्रॉफी देकर और राशि देकर सम्मानित किया। तुषार चौधरी को मैन ऑफ दा मैच मैन ऑफ दा सीरीज और बेस्ट बल्लेबाज से सम्मानित किया गया। बॉलिंग में कुमार गौरव को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट आयोजन समिति में विमलेश कुमार, विकास सोलंकी, अरुण यादव, शिवम, रवि खरे, सुमित आदि लोग मौजूद रहे। मैच के अम्पायर वागीश विक्रम और अभय गौरव रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *