कायमगंज में संदिग्ध अवस्था मिले दंपत्ति के शव

कायमगंज, समृद्धि न्यूज। संदिग्ध परिस्थितियों में दंपत्ति के शव पड़े मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। उपनिरीक्षक सुरजीत ने जांच पड़ताल की और सूचना उच्चाधिकारियों को दी।जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला कंचा गंगा दरवाजा में एक घर में वृद्ध दंपत्ति के शव घर के अंदर पड़े मिले। घटना की जानकारी उस समय हुई जब दूधिया दूध देने पहुंचा और दरवाजा को खटकाया, जब कोई जबाव नहीं आया तो वह घर के अंदर गया तो उसने देखा कि वृद्ध पुरुषोत्तम का शव बैड पर था और वृद्ध महिला पुष्पा देवी का शव आंगन में पड़ा था। यह देखकर दूधिया के हाथपैर फूल गये और मोहल्लेवालों को सूचना दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गयी। सूचना पुलिस को दी गई।

 

सूचना मिलते ही क्राइम इंचार्ज सुरजीत सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गये। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि वृद्ध दंपति घर में अकेले रहते थे। लगभग छह महीने पहले उन्होंने अपनी गोद ली हुई बेटी गुनगुन का विवाह किया था, जो अब अपनी ससुराल में है। सूत्रों की माने तो पुरुषोत्तम के गले में बिजली के तार का लगा था और घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *