सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन, किया वृक्षारोपण

अमृतपुर विधानसभा के सभी 38 सेक्टरों में कार्यकर्ताओं ने काटा केक
2027  में सपा की सरकार बनाने का लिया संकल्प
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन जनपद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सपा के प्रदेश सचिव व 193  अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत अमृतपुर विधानसभा 38 सेक्टरों में सेक्टर प्रभारियों ने केक काटा और पौधे लगाकर नेताजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के दौरान डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अखिलेश यादव के जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने सभी को मुंह मीठा कराया और राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। अपने संबोधन में डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, और शोषित वर्गों की सबसे बड़ी उम्मीद हैं। उनके द्वारा मुख्यमंत्री रहते हुए कराए गए विकास कार्य आज भी प्रदेश की जनता के लिए एक मिसाल हैं।

डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, किया वृक्षारोपण

जन्मदिन के जश्न को एक सकारात्मक और रचनात्मक दिशा देते हुए डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर छायादार और फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। प्रदेश सचिव ने पौधारोपण करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का हमेशा से ही पर्यावरण और प्रकृति से विशेष लगाव रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन के पावन अवसर पर वृक्षारोपण कर हमने समाज को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। हर एक कार्यकर्ता को इस मानसून कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।

2027 के लिए लिया संकल्प

इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजवादी पार्टी के नेताओं, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का संकल्प भी लिया। अखिलेश यादव के नेतृत्व और समाजवादी विचारधारा की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ता प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लेते हुए पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान तेज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *