6 अक्टूबर को सपा निकालेगी विशाल पैदल मार्च यात्रा

वोट बचाओ, देश बचाओ का दिया नारा
पद यात्रा के प्रभारी बने डा0 जितेन्द्र सिंह यादव
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी जिला इकाई द्वारा 6 अक्टूबर को एक विशाल पैदल मार्च यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित यह यात्रा वोट बचाओ, देश बचाओ और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर यात्रा ६ अक्टूबर मंगलवार को समय 11  बजे निकाली जाएगी। भोलेपुर क्रॉसिंग से प्रारम्भ होकर अंबेडकर मूर्ति रोड पर पहुंचेगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम प्रभारी नि0 प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेंद्र सिंह यादव को बनाया गया है। सुबह 11 बजे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोलेपुर क्रॉसिंग पर एकत्र होंगे। इसके बाद वहां से पैदल मार्च निकालते हुए अंबेडकर मूर्ति जयनारायन वर्मा रोड फतेहगढ़ पहुंचेंगे। अंबेडकर मूर्ति पर नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा। सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव ने जिले के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व पार्टी से जुड़े सभी लोग भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *