जन-जन तक पहुंचेगी समाजवादी विचारधारा, जनता के विश्वास से 2027 में बनेगी सरकार: प्रदेश अध्यक्ष

पीडीए सामाजिक न्याय और समानता का संकल्प, कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं उठाएं
समाजवादी पार्टी बदलाव और सामाजिक न्याय की उम्मीद: डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव
फर्रूखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के जनपद आगमन पर सपा के नि0 प्रदेश सचिव डा0 जितेन्द्र सिंह यादव ने भारी संख्या में समर्थकों के साथ पहुंचकर स्वागत किया। अपार भीड़ देखकर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गदगद दिखायी दिये। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का काफिला जैसे ही मेडिकल कॉलेज स्थित बघार तिराहा पहुंचा, वहां पहले से ही बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों के साथ डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में आयोजित पीडीए जन पंचायत के दौरान समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्याम लाल पाल का जोरदार स्वागत किया गया। उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति का मूल उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और अवसर दिलाना है। पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसख्यक) की अवधारणा सामाजिक न्याय, आपसी भाईचारे और संविधान सम्मत समानता के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प है। समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ती रही है। भाजपा खुद को सनातन का रक्षक बताती है, लेकिन अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति पर बुलडोजर चलाना इनके दावों की पोल खोलता है। पाल समाज और राजपूत समाज के वोट साधने के भाजपा के दावों पर श्यामलाल पाल ने पलटवार किया। जेनजी आंदोलन पर बोले-आंदोलन लोकतंत्र का प्रतीक है, लेकिन सरकार आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज कर जेल भेज रही है। सपा अधिकारों के लिए आवाज उठाने वालों के साथ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर जनता की समस्याओं को समझें तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।सपा के नि0 प्रदेश सचिव व अमृतपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ0 जितेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव, सामाजिक न्याय, रोजगार और किसानों की खुशहाली के लिए समाजवादी पार्टी की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। भावुक शब्दों में उन्होंने कहा हमारा संकल्प केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि समाज के हर कमजोर, वंचित और शोषित व्यक्ति के जीवन में सुरक्षा और सम्मान का उजाला लाना है। वर्ष 2027 में जनता के आशीर्वाद से अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा समाजवादी पार्टी की विचारधारा व संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। समाजवादी आंदोलन केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक सम्मान, समान अवसर और भाईचारे की विचारधारा है। इसे मजबूत करने के लिए हर कार्यकर्ता को समर्पण और निष्ठा के साथ जनता के बीच काम करना होगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव, सर्वेश अंबेडकर, अजीत कठेरिया, उर्मिला राजपूत, उदयपाल यादव, नदीम अहमद फारुकी, डॉ0 नवल किशोर शाक्य, प्रताप सिंह यादव, राम प्रकाश कल्लू यादव, विजय यादव, मारिया आलम सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *