एंबुलेंस-बाइक में भिड़ंत, बाइक चालक घायल

शमसाबाद, समृद्धि न्यूज। एंबुलेंस-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। इस दौरान एंबुलेंस पलट गयी। एंबुलेंस में सवार लोग बाल-बाल बच गये। घायल को आसपास के लोगों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। फर्रुखाबाद निवासी रामू एंबुलेंस से मरीज कोमल कायमगंज को छोडऩे जा रहा था। थाना क्षेत्र के गांव दुबरी निवासी २८ वर्षीय रवि पुत्र सुरेंद्र बाइक से रोशनाबाद बाजार जा रहा था। गांव नगला नान चौराहे पर बाइक और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। बाइक चालक पानी में दूर जा गिरा और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस घटनास्थल पर ही सड़क पर पलट गई। जिसमें सवार बाल-बाल बच गये। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को आसपास के लोगों की मदद से एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चौकी इंचार्ज फैजबाग संजय राय ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *