देवर भाभी को पीटने में पिता व तीन पुत्रो पर मुकदमा दर्ज

मेरापुर, समृद्धि न्यूज। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी प्रदीप कुमार पुत्र सतेंद्र सिंह ने अपने चाचा संजेश पुत्र देवदत्त व संजेश के पुत्र शिवकांत, रवि तथा लालू के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार 19 जुलाई 2023 को शाम 3:30 बजे प्रदीप कुमार व प्रदीप कुमार का भाई विकास कुमार अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी समय लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे उपरोक्त आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर प्रदीप कुमार के साथ उपरोक्त आरोपित लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोर-शराबे की आवाज सुनकर प्रदीप कुमार की भाभी ममता देवी पत्नी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर बचाने का प्रयास किया तो उपरोक्त आरोपितों ने उनके साथ भी लाठी-डंडों से मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। मारपीट किए जाने से भाभी ममता देवी व देवर प्रदीप कुमार घायल हो गए। घायल देवर भाभी का सीएचसी मोहम्मदाबाद में चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया। पुलिस ने प्रदीप कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुकदमें की जांच दारोगा बालेश्वर दयाल के सुपुर्द कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *