मोहम्मदाबाद (सं.)। थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी रामफेरे के नाती सनी ने थाने में फौती सूचना दी कि 75 वर्षीय रामफेरे ने गांव के ही रज्जन के खेत में खड़े पेड़ पर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। बताते है ंकि रामफेरे पैरालाइसिस का शिकार हो गये थे। वह सुबह ५.३० बजे घर से निकले थे और फिर लौटकर नहीं आये। परिजनों को चिंता होने पर जब उन्होंने खोजबीन की, तो उन्हें गांव से करीब ५०० मीटर की दूरी पर शव लटका दिखायी दिया। रामफेरे का एक ही पुत्र धनीराम है। जो दिल्ली में नौकरी करता है। दरोगा आसाराम गोयल पंचनामा भरकर सबको परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया।
