पीएम आवास दिलाने के नाम पर 42500 ठगे, मुकदमा दर्ज

कमालगंज, समृद्धि न्यूज। जहानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नगला खुरु मौजा बिडै़ल निवासी भूरेलाल पुत्र श्रीकृष्ण ने थाना जहानगंज में शिकायत कर बताया वह व उसकी पत्नी विकलांग है। प्रार्थी के पास दिनांक ८ जुलाई को मोबाइल नंबर 9157593008 से प्रार्थी के मोबाइल नंबर 7897932831 पर फोन आया। जिस पर उक्त युवक ने अपने को एक बड़ा अधिकारी बताकर प्रार्थी से पी0एम0आर0 के तहत पूरी जानकारी एवं नाम व पता प्राप्त कर लिया। प्रार्थी पढ़ा लिखा न होने के कारण उक्त व्यक्ति की बातों में आ गया। प्रार्थी से कहा गया तुम्हारा प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत है। तुम्हें रुपए ट्रांसफर करने पड़ेंगे। दिनांक ८ जुलाई को 4500 रुपये एवं दूसरी बार 12500 रुपये मोबाइल नंबर 9120592879 पर ट्रांसफर किए गए एवं फाइल आगे बढ़ाने के लिए 25500 दिनांक १० जुलाई को मोबाइल नंबर 8545022462 पर ट्रांसफर करवाए गए। इस दौरान प्रार्थी से कहा गया ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधान को नहीं बताना नहीं तो तुम्हारा आवास रद्द करवा दिया जाएगा, परंतु दिनांक १३ जुलाई को उसी मोबाइल नंबर से 8500 रुपये और ट्रांसफर करवाने के लिए फोन आया। तब प्रार्थी ने गांव में चर्चा की। तब पता चला कि प्रार्थी के साथ ठगी हो गई है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *