
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अहीर जन जागृति सम्मेलन का आयोजन गुडग़ांव देवी मंदिर परिसर के पास बीते दिन सम्पन्न हुआ। जिसमें अहीर यादव समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया था। आज कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जिसमें मांग की गयी कि राष्ट्ररक्षा एवं बलिदान हेतु अहीर रेजीमेंट का गठन किया जाये, फर्रुखाबाद में शहीद जवान के नाम से उनके गांव में शहीद स्मारक या शहीद पार्क का निर्माण हो, जातीय जनगणना की जाये, मण्डल कमीशन की समस्त सिफारिशें लागू की जायें, एन0सी0आर0टी0 की पाठ्य पुस्तकों में १९६२ रेजांगला युद्ध में वीर अहीरों की गौरव गाथा को सम्मिलित किया जाये, आदि मांगें शामिल हैं। इस मौके पर प्रताप सिंह यादव, रोहित यादव, डॉ0 रिषभ यादव, देवेंद्र सिंह यादव, आलोक यादव, संजीव यादव, प्रशांत यादव, आयुष यादव, धीरेंद्र यादव, विकास यादव, गौरव यादव, प्रवीन यादव, रवी यादव, शिवम, अमित यादव, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
