अवैध मिट्टी खनन कराने के मामले में सिवारा चौकी इंचार्ज निलंबित, चार सिपाही लाइन हाजिर

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अवैध मिट्टी खनन में सम्मलिप्त पाये जाने पर सिवारा चौकी इंचार्ज को निलंबित व चार सिपाहियों को लाइन हाजिर एसपी ने कर दिया। थाना कम्पिल की चौकी सिवारा इंचार्ज बलवीर सिंह ने अवैध रुप से खनन कर रही मिट्टी की लदी ट्रालियों पकड़ लिया था और इस मामले में किसी उच्चाधिकारियों को सूचना नहीं दी और कुछ समय बाद सेवा शुल्क लेकर मिट्टी से लदी टै्रक्टर ट्राली छोड़ दी थी। चौकी इंचार्ज पर ३५ हजार रुपये लेकर छोडऩे का आरोप लगाया था। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सिवारा चौकी इंचार्ज बलवीर सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं इसी चौकी में तैनात सिपाही रोहित शुक्ला, फूल सिंह, सचिन गौड़, राहुल चौहान को लाइन हाजिर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *