बाइक अनियंत्रित होकर बघार नाले से गिरी, छात्र घायल

नवाबगंज परीक्षा देने जा रहा था
नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। परीक्षा देने जा रहे छात्र की बाइक अनियंत्रित होकर बघार नाले से नीचे गिर गयी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेजा। जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना कोठार निवासी मोहित कुमार अपनी बाइक से नवाबगंज में परीक्षा देने आ रहा था। जैसे ही वह गढिय़ा बबराला के सामने बघार नाला मोड़ पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर खड्ढ में जा गिरी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पीआरबी ने बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेजा। खबर लिखे जाने तक युवक का उपचार जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *