फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अजीत सिंह पुत्र स्व0 हाकिम सिंह निवासी नगला जब थाना नवाबगंज ने फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में दर्शाया कि उसके पड़ोस के गांव करनपुर निवासी जितेन्द्र सिंह उर्फ जर्रे के दाह संस्कार में पांचाल घाट आया था। वहां पर मोहित उर्फ पहाड़ी पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला जब पुठरी थाना नवाबगंज भी था। मोहित उर्फ पहाड़ी बहला-फुसलाकर अपने मकान ग्वालटोली पर ले गया और वहां चाय पीने के बहाने कमरे में बिठाया। जहां पहले से योजनाबद्ध तरीके से तीन-चार आदमी बैठे हुए थे। मुझे कमरे में बंद कर लिया। मोहित ने पकडक़र गिरा लिया और मारना-पीटना शुरु कर दिया। तीन चार अज्ञात व्यक्तियों ने भी लात-घूसों आदि से मारा और मेरी कोहनी तोड़ दी और मेरे दोनों पैरों पर उन लोगों ने तोडऩे का प्रसास किया। जिससे पैरों में काफी चोंटे आयी और जान से मारने का प्रयास किया। किसी तरह मौका पाकर मैं वहां से भाग निकला। कचहरी तक इन लोगों ने मेरा पीछा किया और भागकर मैं फतेहगढ़ पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
युवक को बंधकर बनाकर पीटने के मामले में दो पर मुकदमा दर्ज
